ब्रेकिंग न्यूज़

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे

Home / news / बिहार : ट्यूशन के लिए घर से निकली नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, तीन...

बिहार : ट्यूशन के लिए घर से निकली नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, तीन युवकों पर है आरोप

03-Aug-2022 07:47 PM

ARWAL : बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा मामला अरवल जिले से सामने आया है, यहां घर से ट्यूशन के लिए निकली एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। गैंगरेप की घटना को तीन युवकों ने अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि तीसरा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।


घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अरवल में कोचिंग के लिए घर से निकली एक नाबालिग छात्रा को तीन युवकों ने निशाना बनाया। ट्यूशन के लिए छात्रा घर से निकली थी तभी सरेन गांव के पास तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। जबरन खींचकर झाड़ियों में ले गए और फिर नाबालिग छात्रा के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए।


बाद में गैंगरेप पीड़िता खुद ही किसी तरह थाने पहुंची और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया और इसके बाद आरोपियों की पहचान करते हुए दो को अरेस्ट भी कर लिया जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके बाद न्यायिक प्रक्रिया भी जल्द पूरी कराई जाएगी।