ब्रेकिंग न्यूज़

CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे

अरवल में मां-बेटी को जिंदा जलाने का मामला: PMCH में मां की मौत के 7वें दिन बच्ची ने भी तोड़ा दम

05-Dec-2022 01:29 PM

PATNA : बिहार के अरवल जिले में पिछले दिनों कुछ अपराधियों द्वारा अपने काले कारनामों में असफल होने के बाद मां- बेटी समेत घर में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया गया था। जिसके बाद इलाज के दौरान मां की मौत हो गई थी, अब इस कांड के सातवें दिन राजधानी पटना के पीएमसीएच भी भर्ती 7 वर्षीय बच्ची की भी मौत हो गई। वह पिछले सात दिनों तक वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रही। देर रात आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। उसकी मां की मौत घटना की रात 29 नवंबर को ही पीएमसीएच में हो गई थी।


दरअसल, वारदात के कुछ दिन पहले ही महिला के पति को पुलिस ने शराब के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गांव के ही रहने वाले नंद कुमार महतो महिला पर बुरी नजर रखता था। महिला के पति के गिरफ्तार होने के बाद आरोपी को मौका मिल गया था। वारदात वाले दिन आरोपी देर रात महिला के घर में घुस गया था और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को घर में बंद कर पूरे घर को आग लगा दिया था। जिसमें मां-बेटी बुरी तरह से झुलस गई थीं।


मां-बेटी की चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को घर से बाहर निकाला हालांकि तबतक दोनों मां-बेटी 80 फीसदी तक झुलस गई थीं। आनन-फानन में दोनों को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया था। गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई थी जबकि बेटी जीवन और मौत के बीच जूझ रही थी। वारदात के सातवें दिन यानी रविवार को इलाज के उसने भी दम तोड़ दिया।


इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पीड़ित बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए पीएमसीएच पहुचे थे। जहां, उन्होंने पीड़िता का हाल चाल जाना था और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक मदद भी दी थी। इस घटना के विरोध में चिराग पासवान ने 5 दिसंबर को अरवल से बिहार बचाओ पद यात्रा निकालने का एलान किया था। इसी बीच बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।