बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
18-Dec-2022 11:48 AM
ARWAL: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। अरवल में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर उसी घर को आग के हवाले कर दिया, जिस घर में पिछले दिनों मां-बेटी को जिंदा जला दिया था। इस बार बदमाशों का निशाना उसी केस की सूचक थी हालांकि समय रहते सूचक महिला घर से बाहर निकल गई थी। बता दें कि बीते 29 नवंबर को दुष्कर्म में विफल होने पर आरोपी ने मां-बेटी को जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी।
दरअसल, अरवल के परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव में शनिवार की देर रात पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक बार फिर से उसी घर को आग लगा दिया, जिस घर में मां-बेटी की पिछले दिनों जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। उस केस की सूचक को जिंदा जलाकर मारने की प्लानिंग थी। लेकिन केस की सूचक आरती देवी ने घर से भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। केस की सूचक मृतका की गोतनी आरती ने बताया कि शनिवार की देर रात दो लोग उसके घर पहुंचे थे और घर में रखे नेवारी में आग लगा दिया था।
उधर, घटना की जानकारी दिए जाने के घंटों पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बाद में ASP रोशन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परासी थाने की पुलिस को मामले की छानबीन करने का निर्देश दिया है। बता दें कि बीते 29 नवंबर को दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी ने घर को आग के हवाले कर दिया था, जिसमें झुलस कर मां सुमन देवी और सात साल की बेटी श्रद्धा कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना ने बिहार की सियासत को हिलाकर रख दिया था।