ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / अरवल में डायरिया से 9 लोग बीमार, झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के दौरान...

अरवल में डायरिया से 9 लोग बीमार, झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के दौरान 2 सगे भाईयों की मौत

03-Sep-2024 09:32 PM

By First Bihar

ARWAL: बिहार के अरवल जिले में डायरिया से 9 लोग बीमार हो गये हैं। जिसमें दो सगे भाईयों की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान 6 वर्षीय प्रिंस और 2 साल के संदीप के रूप में हुई है दोनों सगे भाई थे। वही बीमार 7 लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


घटना अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के चनौरा गांव की है। डायरिया के प्रकोप से ग्रामीण भी परेशान है। उनका कहना है कि 9 लोग डायरिया से ग्रसित हुए जिनका इलाज गांव के झोलाछाप डॉक्टरों ने शुरू किया जिसके कारण दो बच्चों की मौत हो गयी। जबकि सात लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना की सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार को ग्रामीणों ने दी। जिसके बाद उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम को गांव में भेजा। जिसके बाद सात मरीजों को एंबुलेंस से करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां सभी का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।


प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि डायरिया से पीड़ित दोनों बच्चों को खैरा बाजार में स्थित एक ग्रामीण चिकित्सक के पास इलाज के लिए परिजन ले गये थे लेकिन सही से इलाज नहीं होने की वजह से दोनों सगे भाईयों की मौत हो गयी। जिसके बाद अन्य 7 लोगों को करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है अब पहले से सभी की हालत बेहतर है।