गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
14-Nov-2023 10:49 AM
By First Bihar
ARWAL : बिहार के अरवल जिले में पुलिस ने रेड लाइट एरिया से चार महिलाएं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अरवल में पुलिस ने व्यापक तरीके से छापेमारी की है। इस दौरान यहां दूसरे राज्यों की आठ लड़कियों को बरामद किया गया है। यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर रेड लाइट एरिया का बताया जा रहा है। यह छापेमारी एसपी मो.कासिम के निर्देश पर गठित पुलिस पदाधिकारियों की रेस्क्यू टीम ने छापेमारी कर शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया कि नाबालिग की तस्करी कर जबरन रेड लाइट एरिया में रख दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। मामले के सत्यापन के लिए रेड लाइट एरिया में एसडीओ राजीव रोशन एवं डीएसपी राजीव रंजन के अलावे अलग-अलग थाने की पुलिस ने एक साथ घेराबंदी कर अभियान चलाया। मंजू थियेटर से दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जो किशनगंज और पटना की रहने वाली हैं। कई वर्षों से यहां नाच गान करती हैं। दो महिला यहां की स्थाई निवासी हैं।
वहीं, इसी दौरान स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवकों को शराब के नशे में पकड़ा गया।तीनों सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा और उमैराबाद गांव के रहने वाले हैं। तीनों गिरफ्तार युवक को संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि महिलाओं को पूछताछ के बाद फिलहाल अल्पावास गृह में भेजा गया है। छापेमारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर संजीत सिंह के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।