मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Jun-2023 09:25 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: अरवल के बाद जहानाबाद जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। अब पटना की बारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटे में पटना में भी तेज बारिश होगी। अरवर और जहानाबाद में तेज आंधी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है।
पिछले कई दिनों से जहानाबाद में लोग भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान थे। अचानक मौसम के बदले मिजाज और मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जहानाबाद का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका था। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था इसे लेकर मौसम विभाग और जिला प्रशासन भी लोगों को लगातार सतर्क कर रहा था।
लेकिन जहानाबाद में मूसलाधार बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। तेज आंधी तूफान के बाद बारिश से मौसम का मिजाज बदला है। ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी की वजह से नुकसान की भी खबरें आ रही है। जहानाबाद जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-83 और एनएच 110 पर भी आवागमन बाधित हो गयी है। कई गांव में छप्पर असवेस्टर भी तेज हवा के कारण उड़ गए हैं। मूसलाधार बारिश के साथ ठनका भी गिरा है। जिससे लोगों को सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है।
मौसम को देखते हुए फर्स्ट बिहार लोगों से यह अपील करता है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाए और मौसम सामान्य होने का इंतजार करे। मौसम विभाग ने अरवल, गया, भोजपुर, नवादा, पटना, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास जिले में तीन घंटे के भीतर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज बारिश होने की संभावना जतायी है।