मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Jan-2023 08:08 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल के जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा को आज उनके कार्यालय के पास से सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। उनकी पत्नी पवन कुमारी ने सीतामढ़ी कोर्ट में पति शिवचंद्र बैठा के खिलाफ परिवाद दायर किया था। वारंट जारी होने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। फिलहाल मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी की पत्नी का आरोप था कि उन्हें छोड़कर उनके पति किसी गैर महिला के साथ अरवल में रहते हैं। उस महिला को अपनी पत्नी की तरह रखते हैं। पति पर महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप पत्नी ने शिवचंद्र बैठा पर लगाया था। पवन कुमारी का यह भी आरोप था कि जब वह इसका विरोध करती है तब पति उसे शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया करते हैं। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अब उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है।