ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Arwal Crime News: ट्राईसाईकिल से शराब की तस्करी, दिव्यांग धंधेबाज को पुलिस ने...

Arwal Crime News: ट्राईसाईकिल से शराब की तस्करी, दिव्यांग धंधेबाज को पुलिस ने दबोचा

14-Dec-2024 09:00 PM

By First Bihar

ARWAL: बिहार में शराबबंदी लागू हुए करीब 8 साल हो गये लेकिन आज भी धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस धंधे में इतना पैसा है जितना किसी धंधे में नहीं है यह बात शराब तस्करों को भली भांति मालूम है। अब तो दिव्यांग भी इस धंधे में कूद पड़े हैं। अरवल पुलिस ने एक ऐसे ही दिव्यांग को पकड़ा है जो शराब की तस्करी अपनी ट्राईसाइकिल से करता था। 


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरवल में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। रामपुर चौरम थाने के पुलिस वाहन जांच कर रही थी तभी एक दिव्यांग शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिव्यांग समझ सरकार ने जिस ट्राईसाइकिल उसे उपलब्ध कराया उसी से वो शराब की तस्करी करता था। ट्राईसाइकिल से 30 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है वही दिव्यांग को भी गिरफ्तार किया गया है।


 ट्राईसाइकिल से शराब बरामद होने से पुलिस भी हैरान रह गयी। दिव्यांग समझ पुलिस ट्राईसाइकिल की तलाशी नहीं लेती थी लेकिन रामपुर चौरम थानाध्यक्ष सिंटू कुमार को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी एक दिव्यांग ट्राईसाइकिल से शराब की तस्करी करता है। वो शराब की खेप लेकर जा रहा है। इस बात पर पहले तो पुलिस को भरोसा नहीं हुआ लेकिन जब दिव्यांग को पकड़ा और उसके ट्राईसाइकिल से 30 लीटर देसी शराब बरामद हुआ तब पुलिस भी हैरान रह गयी। 


पुलिस ने बारानाथू गांव के पास सघन वाहन जांच चलाकर दिव्यांग के ट्राईसाइकिल को रोका और जब उसकी तलाशी ली तब उसमें से शराब बरामद किया गया। पुलिस ने दिव्यांग को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उसके अन्य साथियों का भी पता लगाने में पुलिस जुटी है। गिरफ्तार दिव्यांग शराब तस्कर की पहचान अलावलचक गांव निवासी मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है। शराब कारोबारी के खिलाफ शराब अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।