बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
15-Aug-2023 08:01 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वे सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर भी जाएंगे।
जहां नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। I.N.D.I.A गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले बिहार और दिल्ली के सीएम की मुलाकात अहम बताई जा रही है। नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष दलों ने I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन की दो बैठक पहले ही हो चुकी है। पहली बैठक पटना और दूसरी बैठक बेंगलुरू में आयोजित की गयी थी। अब तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को हो सकती है।
31 अगस्त को विपक्षी नेताओं के लिए डिनर रखा गया है वही एक सितंबर को औपचारिक बैठक होगी। उसी दिन शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। मुबंई में आयोजित तीसरी बैठक में I.N.D.I.A के संयोजक का नाम तय किया जाएगा। मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर विपक्षी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 16 अगस्त को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जहां वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। साथ ही विपक्षी गठबंधन के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।