Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा
03-Oct-2024 02:38 PM
By First Bihar
DESK : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को छोड़ने का निर्णय लिया है और वह लुटियन की दिल्ली में सांसदों के लिए बने एक बंगले में स्थानांतरित होंगे। इसको लेकर पार्टी द्वारा एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है। केजरीवाल राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के सरकारी घर में शिफ्ट होंगे।
जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया ठिकाना फाइनल हो गया है। अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार यानी चार अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। वह आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट होंगे। वह नई दिल्ली से अपनी विधानसभा और दिल्ली में चुनाव का चुनाव प्रचार का काम देखेंगे।
बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं। केजरीवाल के नए ठिकाने से रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होना प्रस्तावित हैं। पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, केजरीवाल अपने परिवार के साथ पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास में रहेंगे।
इधर, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपना ठिकाना बदल लिया है। अब मनीष सिसोदिया क्रिकेटर हरभजन सिंह के आवास में शिफ्ट होंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली करने की घोषणा की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश की थी।