ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

केजरीवाल आज लेंगे CM पद की शपथ, तीसरी बार संभालेंगे दिल्ली की राजगद्दी

16-Feb-2020 07:13 AM

DELHI : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. उनके साथ कुल 6 मंत्री भी शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा. जहां समारोह को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सातों सांसदों को न्यौता भेजा गया है.  


इससे पहले साल 2013 और 2015 में भी केजरीवाल ने रामलीला मैदान में ही शपथ ली थी. रविवार को एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के राज सिंहासन पर काबिज होंगे. शपथ ग्रहण से पहले शनिवार को केजरीवाल ने अपने संभावित मंयों के साथ डिनर किया और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विकास के ‘‘रोडमैप’’ पर चर्चा की. केजरीवाल के साथ छह मंत्री शपथ लेंगे, उनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम शामिल हैं. केजरीवाल दोपहर 12.15 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे.


केजरीवाल के शपथ समारोह का रामलीला मैदान में होने का एक अलग महत्व समझा जाता है क्योंकि अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन उन्होंने इसी मैदान में किया था. इससे पहले दो बार उन्होंने रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण की थी. रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. रामलीला मैदान में दिल्ली पुलिस और CRPF के 5 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे. निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल होगा. रामलीला मैदान के पास 125 CCTV से निगरानी की जाएगी. एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी.


आम आदमी पार्टी ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली शासन में योगदान करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 50 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. ये सभी नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा करेंगे. इनमें जुनियर मफलर मैन ,डॉक्टर, ऑटो चालक, 'फरिश्ते योजना' के तहत सड़क दुर्घटना में लोगों की मदद करने वाले आम लोग, बस कंडक्टर, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य शामिल होंगे.