ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अरविंद केजरीवाल को ED का पांचवा समन, शराब घोटाला से जुड़ा है मामला...

अरविंद केजरीवाल को ED का पांचवा समन, शराब घोटाला से जुड़ा है मामला

31-Jan-2024 02:52 PM

By First Bihar

DELHI : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर तलब किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को पांचवां समन भेजा है। केजरीवाल को 2 फरवरी को ईडी मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। ऐसे में केजरीवाल के पास इस बात पर विचार के लिए दो ही दिन का टाइम बचा है कि वह इस बार जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे या नहीं।


दिल्ली के सीएम इससे पहले 4 समन को दरकिनार कर चुके हैं। केजरीवाल ने ईडी के समन को हर बार अवैध बताकर नजरअंदाज किया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहती है। खुद केजरीवाल ने टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव में उन्हें कैंपेन से रोकने के लिए साजिश रची जा रही है और झूठे केस में गिरफ्तार किया जा सकता है।


वहीं, कथित शराब घोटाले से जुड़े जिस केस में अरविंद केजरीवाल को समन किया गया है उसी में आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं तो राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह भी न्यायिक हिरासत में हैं। सिसोदिया और सिंह से पहले आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से दो सप्ताह की अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।