ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / आरा सेक्स रैकेट कांड : फरार विधायक अरुण यादव के खिलाफ इश्तेहार के...

आरा सेक्स रैकेट कांड : फरार विधायक अरुण यादव के खिलाफ इश्तेहार के लिए अर्जी दे सकती है पुलिस, सरेंडर पर सस्पेंस कायम

16-Sep-2019 02:42 PM

By 3

ARA : आरा के बहुचर्चित सेक्स रैकेट में फरार चल रहे आरजेडी विधायक अरुण यादव के खिलाफ इश्तेहार के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी दे सकती है। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस अब तक अरुण यादव को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अरुण यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें जगह जगह पर छापेमारी कर रही है लेकिन विधायक अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। अब पुलिस इश्तेहार के बाद कुर्की जब्ती के लिए अर्जी देकर विधायक पर दबाव बढ़ा सकती है। https://youtu.be/vInyawT_wJ8 आपको बता दें कि 11 सितंबर को पुलिस की तरफ से कोर्ट में अपडेट डायरी देते हुए विधायक अरुण यादव की गिरफ्तारी वारंट की मांग की गई थी। पास्को स्पेशल कोर्ट के जज आरके सिंह ने आरजेडी विधायक अरुण यादव के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था उसके बाद पुलिस की कार्रवाई में तेजी आई। उधर पुलिस से भागते फिर रहे आरजेडी विधायक अरुण यादव कोर्ट में सरेंडर करेंगे या नहीं इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। सूत्रों के मुताबिक विधायक अरुण यादव इस जोड़ घटाव में लगे हैं कि कोर्ट में सरेंडर करना उनके लिए कितना फायदेमंद होगा। संभव है कि विधायक सरेंडर किए बगैर कानूनी लड़ाई के विकल्प पर भी काम कर रहे होंगे। आरा से के के सिंह की रिपोर्ट