ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

आर्टिकल 370 पर जेडीयू ने किया सरेंडर, आरसीपी बोले-संसद से बने कानून का विरोध नहीं करेगा JDU, बयानबाजी करने वाले नेताओं को चुप रहने को कहा

07-Aug-2019 07:27 PM

By 2

PATNA : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से निकलकर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A हटाए जाने का विरोध करने वाले जनता दल यूनाइटेड ने अब इस मामले पर सरेंडर कर दिया है। https://youtu.be/qU4WIksDbYU जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद आरसीपी सिंह ने कहा है कि जब कोई विधेयक संसद से पास हो जाता है तो वह देश का कानून बन जाता है। कानून का सबको पालन करना चाहिए। आरसीपी सिंह ने कहा है कि कश्मीर का विकास हो हम इसकी कामना करते हैं। आरसीपी सिंह ने कहा है कि जेडीयू 370 का विरोध इसलिए करता था क्योंकि वह उसकी नीतियों में शामिल था। जब जॉर्ज फर्नांडिस एनडीए के कन्वीनर हुआ करते थे तब धारा 370 को विवादित मुद्दों में रखा गया था। आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी के उन नेताओं को चुप रहने की नसीहत दी है जो लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। जेडीयू सांसद ने कहा है कि बयान देने में नेताओं को गंभीरता बरतनी चाहिए बड़े मुद्दों पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नीतियां तय करता है और छोटे नेताओं को पार्टी की लाइन और सीमा में रहकर बयान देना चाहिए। आपको बता दें कि जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने धारा 370 को लेकर बीजेपी और मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला था जिसके बाद उनकी क्लास लगी थी।