ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

आर्टिकल 370 पर जेडीयू में अंदरूनी घमासान, बलियावी ने आरसीपी सिंह को बताई हैसियत

08-Aug-2019 11:14 AM

By 2

PATNA : आर्टिकल 370 को हटाए जाने का सांकेतिक विरोध करना जेडीयू की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। जेडीयू ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35A को हटाए जाने का विरोध तो किया लेकिन संसद में विधेयक और प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग नहीं की। पार्टी के इस रवैया से नाराज एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने मोर्चा खोल रखा है। https://youtu.be/CF53tqbQMsA मंगलवार को बलियावी ने कहा था कि वह अंतिम सांस तक आर्टिकल 370 को हटाए जाने का विरोध जारी रखेंगे। उनके इस बयान के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने बयान में संयम बरतने की नसीहत दी थी लेकिन आरसीपी सिंह के समझाने का बलियावी पर उल्टा असर पड़ा है। बलियावी ने आरसीपी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनकी हैसियत पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने आरसीपी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि कौन क्या बोल रहा है, इसे मैं नहीं जानता। बलियावी ने कहा है कि हमारे नेता नीतीश कुमार है बाकी किसी के बोलने का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। बलियावी ने आरसीपी सिंह को जवाब देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार उन्हें बेहतर बता सकते हैं कि बलियावी कौन है। फर्स्ट बिहार झारखंड से एक्सक्लूसिव बातचीत में बलियावी ने आरसीपी सिंह पर जमकर हमला बोला है। संवाददाता गणेश सम्राट ने जेडीयू एमएलसी से बातचीत की. हालांकि आरसीपी सिंह ने भी बलियावी को यह कहा है कि हम सबके नेता नीतीश कुमार ही हैं और बलियावी बताएं जेडीयू की सदस्यतता अभियान के लिए बलियावी ने अबतक क्या किया है. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट