IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
26-Feb-2024 03:23 PM
By First Bihar
DESK: कश्मीर में अनुच्छे 370 को हटाए जाने पर बनी एक्ट्रेस यामी गौतम की थ्रिलर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ काफी सुर्खियों बटोर रही है। दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स के कारण फिल्म की अच्छी कमाई भी हो रही है लेकिन इसी बीच इस फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को को खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है। इस फिल्म को गल्फ देशों इराक, कुवैत, बहरीन, ओमान, कतर, दोहा, संयुक्त अरब और संयुक्त अरब अमीरात में प्रतिबंधित कर दिया गया है। बॉलीवुड फिल्मों का खाड़ी देशों में काफी क्रेज रहता है और हिंदी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है लेकिन ‘आर्टिकल 370’ पर बैन लगाना काफी हैरान कर देने वाला है।
‘आर्टिकल 370’ ने रिलीज के तीन दिन में ही अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है। पहले दिन 6.12 करोड़, दूसरे दिन 9.8 करोड़ रुपये और तीसरे दिन संडे को फिल्म ने 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘आर्टिकल 370’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 34.71 करोड़ है। बता दें कि पीएम मोदी ने ने एक रैली के दौरान फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का जिक्र किया था जिससे लोगों में इसको लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई थी।