ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?

पुलिसकर्मी ने वर्षों पहले सब्जी वाली से रिश्वत में लिए थे 20 रुपए, अब लटक रही गिरफ्तारी की तलवार; जानिए.. पूरा मामला

05-Sep-2024 03:52 PM

By First Bihar

PATNA: हैरान कर देने वाला मामला बिहार के सहरसा जिले से सामने आया है, जहां करीब 34 साल पहिला एक कांस्टेबल ने ट्रेन में सब्जी की टोकरी लेकर जा रही महिला से रिश्वत के तौर पर 20 रुपए ले लिए थे। अब इस मामले में आरोपी हवालदार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कोर्ट के आदेश के बाद किसी भी वक्त घूसखोर हवालदार की गिरफ्तारी हो सकती है।


दरअसल, 34 साल पुराने केस में निगरानी की कोर्ट ने आरोपी हवालदार को अरेस्ट कर अदालत में पेश करने का आदेश जारी किया है। सहरसा रेलवे स्टेशन पर सब्जी की टोकरी लेकर जा रही महिला सीता देवी से हवालदार सुरेश प्रसाद सिंह ने रिश्वत के तौर पर 20 रुपए वसूल लिए थे। इस मामले में आरोपी साल 1999 से फरार चल रहा है।


अब 34 साल पुराने केस में विशेष निगरानी कोर्ट के जज सुदेश श्रीवास्तव ने डीजीपी को पत्र लिखकर फरार हवालदार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि पटना हाई कोर्ट ने इस केस के लंबित रहने को गंभीरता से लिया है। आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती के आदेश को पुलिस पूरा नहीं कर सकी है।


विशेष निगरानी कोर्ट के जज ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि फरार चल रहे हवालदार को कोर्ट में पेश करने की व्यवस्था करें ताकि वर्षों से लंबित इस मामले का निष्पादन किया जा सके। बता दें कि आरोपी हवालदार ने उस वक्त चालाकी दिखाते हुए अपना पता गलत दे दिया था और कोर्ट में कई तारिखों पर वह पेश नहीं हुआ। पटना हाईकोर्ट ने लंबित मामलों की सुनवाई के दौरान आरोपी की चालाकी को पकड़ा है।