Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
06-Nov-2024 08:36 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां दुकान से जलेबी खरीदकर खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जलेबी खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने लगी। सभी को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद जलेबी की दुकान को सील किया गया है। वही जलेबी बनाने के सामान को जब्त किया गया है।
बताया जाता है कि आरा के नगर थाना क्षेत्र के बाबू बाजार में जलेबी की दुकान है। जहां अलग-अलग जगह के लोगों ने जलेबी खरीदी। जलेबी खाने के 10 मिनट बाद ही पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। सभी बारी-बारी से इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती होने लगे। जैसे-जैसे लोग अस्पताल में भर्ती हुए वैसे-वैसे मरीजों की संख्या भी बढ़ती गई।
जिसके बाद लोगों को पता चला कि सभी एक ही जगह से जलेबी खाए थे। जिस वजह से उनकी तबीयत इस तरह से बिगड़ गया। फिर सभी को इमरजेंसी में एडमिट कराया गया। आरा सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से तबीयत बिगड़ी है। सभी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर है।
जलेबी खाकर बीमार पड़ने वालों की पहचान मारुति नगर निवासी 27 वर्षीय विशाल सिंह, मझौवा निवासी गोलू कुमार(18),आयुषी कुमारी (10), रूबी देवी (32), नवादा निवासी शत्रुध्न तिवारी (28), शांति कुंवर (70), अंकित दुबे (16),सुनीता देवी (45), अप्पू दुबे (35) के रूप में हुई है।