बिहार में डॉक्टर को किडनैप करने की कोशिश नाकाम: वारदात के बाद हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार कार; दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए बदमाश बिहार में डॉक्टर को किडनैप करने की कोशिश नाकाम: वारदात के बाद हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार कार; दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए बदमाश Ayushman Card Treatment Increase: बिहार में आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज की राशि बढ़ी, जानें कितना मिलेगा पैसा? Bihar News: मोबाइल फॉरेंसिक लैब से अपराध जांच होगी तेज, नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी Sarkari Naukri: 12वीं पास युवाओं को मिल रहा सरकारी नौकरी करने का अवसर, आवेदन की आज अंतिम तिथि रोजाना Coffee पीने वाले समय रहते हो जाएं सतर्क, इस तरह के लोगों को विशेष खतरा.. Bihar News: थावे मंदिर में हाई सिक्योरिटी के बावजूद माता का मुकुट चोरी, पुलिस जांच में जुटी School Closed News: बिहार से लेकर दिल्ली तक स्कूलों की छुट्टियां, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट India-South Africa T20: "3 बोरा गेहूं बेचकर आए थे, पैसा वापस करो" चौथा टी20 मैच रद्द होने पर फैंस ने मचाया बवाल Bihar News: पंचायत चुनाव में जनगणना के आधार पर मिलेगा कोटा, पहली बार मल्टी पोस्ट EVM से डाले जाएंगे वोट
11-Jul-2024 08:24 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: बिहार में कई इलाकों में मॉनसून की बारिश हो रही है। इस दौरान कई जिलों में ठनका भी गिर रहा है। अभी तक कई लोगों की जान वज्रपात की चपेट में आने से चली गयी है। गुरुवार को मधुबनी में आसमान से गिरी आफत ने 5 लोगों की जान ले ली। वही भोजपुर के आरा में आकाशी आकाशीय बिजली गिरने से 18 छात्राएं बुरी तरह झुलस गई।
सरकारी स्कूल में ठनका गिरने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव प्लस 2 उच्च विद्यालय की है। जहां इस घटना में 8 छात्राएं गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गयी जिन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। कई छात्राओं की गंभीर हालत देखते हुए रेफर किया गया है। बता दें कि पिछले चौबीस घंटे के भीतर वज्रपात के चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गयी है। आज फिर मधुबनी जिले में 5 की जान चली गयी है।
भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल के 18 छात्राएं वज्रपात से घायल हो गयी है। जानकारी के अनुसार तरारी प्रखंड के बड़का गांव प्लस टू उच्च विद्यालय के पिछले हिस्से में स्थित ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरा जिसका प्रभाव इतना जोरदार था कि स्कूल के क्लास के कमरे में बैठी छात्राओं को इसका झटका लगा। सभी 18 छात्राएं कक्षा 9 और 10 की हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरारी ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर 07 गंभीर छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि इलाज करने वाले डॉक्टर डा० पवन कुमार और डा० संतोष कुमार ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं।
घटना की सूचना मिलते ही घायल छात्राओं को देखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह, तरारी थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी एहसान समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वही गम्भीर रुप से घायल छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए वरीय पदाधिकारी से बात कर बेहतर ईलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान अस्पताल में काफी कुव्यवस्था देखने को मिली। बेड के अभाव के कारण कई छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही ऑक्सीजन के अभाव में कई परिजन अधिकारियों से गुहार लगाते दिखे।
घायल छात्राओं में बडकागॉव निवासी सुमेर सिह की पुत्री निशा कुमारी ,बरसी गांव निवासी कमला प्रसाद सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी सदनपूर निवासी यूनिस अंसारी की पुत्री सगुफ्ता ,बड़का गांव निवासी धीरेंद्र राम की पुत्री प्रियांशु कुमारी ,बंधवा गांव निवासी बागेश्वर शर्मा की पुत्री संगीता कुमारी धर्मदासडिहरी निवासी जितेंद्र राम की पुत्री रीता कुमारी, बड़कागांव निवासी संतोष कुमार सिंह की पुत्री मुस्कान कुमारी बड़कागांव निवासी वीरेंद्र राम की पुत्री मधु कुमारी बड़कागांव निवासी सुनील राम की पुत्री नेहा कुमारी सैधानपुर नायशी निवासी सैनुद्दीन की पुत्री रुखसाना खातून गोपालपुर गांव की छोटू सिंह की पुत्री अंजू कुमारी बड़कागांव निवासी जयप्रकाश राम की पुत्री किसने कुमारी बहुत शेर गांव निवासी सोनू कुमार की पुत्री अनिशा कुमारी खिलाड़ियों का निवासी चिंटू कुमार की पुत्री मुस्कान कुमारी खेलडिया गांव निवासी विमलेश कुमार की पुत्री अमृता कुमारी, महादेवपुर गांव निवासी हरिवंश सिंह की पुत्री शांति कुमारी समेत कई और छात्राएं जख्मी हालत में अस्पताल लाई गई।

