ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-Jan-2023 06:35 PM
By RAKESH
ARRAH: आरा सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में प्रसव कराने आई महिला ने एक साथ तीन लड़के को जन्म दिया है। उसे तीनों बच्चे नॉर्मल डिलीवरी से हुए हैं। महिला और तीनों बच्चों को देखने के लिए प्रसूति वार्ड में लोगों की भीड़ उमड़ गयी। बता दें कि महिला को पहले से एक बेटा और एक बेटी है। एक साथ तीन बेटों के जन्म से महिला और परिजन काफी खुश हैं।
जानकारी के अनुसार महिला तरारी प्रखंड के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के इटहुरी गांव निवासी बिंकटेश पंडित की 24 वर्षीय पत्नी शोभा देवी हैं। वह उक्त महिला के परिजन ने बताया कि उसे पहले से एक 5 वर्ष की पुत्री एवं तीन वर्ष का पुत्र है। आज सुबह उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद डॉक्टर ने बताया गया कि उसकी हालत काफी बिगड़ी हुई है।
लेकिन डॉक्टरों के प्रयास से उसने तीन बेटों को जन्म दिया। परिवार के सदस्यों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं है। जबकि दूसरी ओर ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.शाजिया बदर ने बताया कि हम लोगों को यकीन नहीं था कि महिला का नार्मल डिलीवरी हो पाएगा। क्योंकि उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन इसके बावजूद हमलोगों के अथक प्रयास से महिला का नॉर्मल डिलीवरी हुआ। महिला ने एक साथ तीनों बच्चों को जन्म दिया। तीनों लड़के है। महिला और तीनों बच्चे अब स्वस्थ है।