ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
04-Jan-2023 06:37 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: भोजपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय बच्चे को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी दिनेश चौधरी का पांच वर्षीय पुत्र मनीष कुमार था। जो अपने मामा के घर चांदी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव आया हुआ था। जहां सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आनन-फानन में बच्चे को लेकर परिजन आरा सदर अस्पताल गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मनीष मां पूनम देवी के साथ अपने मामा के यहां आया हुआ था। मृतक के मामा ने बताया कि घर के बाहर वह खेल रहा था तभी सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।
जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर मृतक के मामा उसे आरा सदर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पाकर चांदी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। इस घटना से मृतक की मां और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।