ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Arrah News: पैसे के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Arrah News: पैसे के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

28-Oct-2024 06:45 PM

By RAKESH KUMAR

ARRAH: आरा में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के सुरौंधा कॉलोनी का है। जहां कोइलवर नगर पंचायत के पठान कॉलोनी के वार्ड नंबर 7 निवासी मोहम्मद माजिद खान के पुत्र मोहम्मद छोटे को हथियारबंद अपराधी ने बैक टू बैक 2 गोली मारी। 


गोली की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आरा सदर अस्पताल के सर्जन डॉ विकास सिंह की देखरेख में उसका इलाज कराया जा रहा। वहीं घायल युवक मोहम्मद छोटे ने बताया कि 10 दिन पूर्व उसने एक युवक को 16 हजार रुपए बतौर कर्ज दिया था। 


पैसे की मांग करने पर भड़क गया और घर से पिस्टल लाकर उस पर अंधाधुंध गोली चला दी।  दो गोली उसके पेट में लग गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वहीं घायल युवक का इलाज कर रहे हैं सर्जन डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि युवक की स्थिति काफी नाजुक है। उसे दो गोली पेट में लगी है और अभी तीन से चार घंटे ऑपरेशन चलेगा उसके बाद ही कुछ बता पाना मुमकिन होगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोइलवर एसडीपीओ 2 रंजित कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।