ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा

आरा के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में 12 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम

07-Mar-2022 05:00 PM

ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने इस बार आरा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने एक बैंक को अपना निशाना बनाया है। 


दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 12 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गये है। इस घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। लूट के दौरान बदमाशों ने बैंक के गार्ड को भी पीट डाला। 


घटना आरा के बीबीगंज स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की है। जहां सोमवार को बैंक में आए हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में रखे 12 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। बदमाशों ने सबसे पहले बैंक के गार्ड को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।


फिर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर आई पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बैंक और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।