मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Nov-2024 05:06 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: आरा में हथियार के साथ सिंगही मोड़ के पास जन्मदिन मना रहे दो नाबालिग समेत पांच बदमाशों को नगर थाना पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने इन सभी के पास से एक देसी पिस्टल,पांच जिंदा कारतूस,एक खोखा और चार मोबाइल बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज गांगी निवासी अरुण कुमार, उनेश कुमार, रंजन कुमार एवं दो नाबालिग के रूप में हुई है। इस बात की जानकारी एसपी श्री राज ने प्रेसवार्ता कर दी। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी श्री राज ने बताया कि आपको ज्ञात होगा की सभी शहरी क्षेत्र में सेक्टर पदाधिकारियो की नियुक्ति की गई है। इनके के द्वारा शहरी क्षेत्र में गश्ती की जाती है।
इसी बीच शाम करीब पांच के आसपास उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी हथियार के साथ हाईवे के किनारे जन्मदिन मनाने की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर सेक्टर पदाधिकारी भी वहां पहुंचे और पांच अपराधियों गिरफ्तार किया। जिनमें दो नाबालिक सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल,पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा एवं चार मोबाइल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों का हथियार के साथ फायरिंग कर जन्मदिन मनाने और केक काटने की तैयारी थी। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की अपराधी की इतिहास की जांच की जा रही है।