ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक Bihar bijli chori : बिहार में बिजली चोरी पर हाईटेक शिकंजा, इस तरीके से होगी सटीक निगरानी; सरकार शुरू करने जा रही नया काम 90 के दशक की याद दिलाते हुए पप्पू यादव पर बरसे संजय जायसवाल, कहा..वो कैसे व्यक्ति हैं, यह पूरा बिहार जानता है Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी

पटना: अय्याश DSP पर नहीं हुई कार्रवाई, दूसरी महिला के साथ गंदा काम करने और मर्डर की साजिश का है आरोप

पटना: अय्याश DSP पर नहीं हुई कार्रवाई, दूसरी महिला के साथ गंदा काम करने और मर्डर की साजिश का है आरोप

13-Feb-2020 08:38 AM

PATNA: राजधानी पटना में एक डीएसपी की पत्नी ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ गंदा काम करने का आरोप लगाया है. पत्नी के आरोप के मुताबिक डीएसपी के अवैध संबंध का जब उसने विरोध किया तो डीएसपी पति ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी. पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ मर्डर की साजिश रचने का आरोप लगाया है. लेकिन पुलिस ने अब तक डीएसपी पर कोई कार्रवाई नहीं की है.


10 फरवरी को डीएसपी की पत्नी ने रुपसपुर थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पत्नी ने रुपसपुर पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाये उल्टा डीएसपी की पत्नी को टॉर्चर कर रही है. पत्नी ने बताया कि पति की पिटाई से उन्हें ब्लीडिंग हो रही थी. ये बताने के बाद भी इलाज के लिए भेजने के बजाये पुलिसवालों ने सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे उन्हें थाने में बिठाए रखा. जब डीएसपी पति ने शाम में आकर अपना आवेदन दिया तब उनकी शिकायत दर्ज की गई. आरोपी डीएसपी कमलाकांत फिलहाल बीएमपी-1 में केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती में कार्यरत हैं.


आपको बता दें कि बीएमपी एक के सीनियर डीएसपी कमलाकांत प्रसाद के खिलाफ मर्डर की साजिश रचने का मामला दर्ज कराया गया है. डीएसपी की पत्नी आनंद तनुजा ने अपराधियों के साथ मिलकर रोड एक्सीडेंट में पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. आरोपी डीएसपी की पत्नी आनंद तनुजा ने बताया कि सीनियर डीएसपी कमलाकांत प्रसाद का दूसरी महिलाओं के साथ रिश्ता है. वह दूसरी महिलाओं के साथ गलत काम करते हैं. इसका विरोध करने पर वह हमेशा मारपीट करते हैं. इतना ही नहीं बाहर से आई महिलाएं भी उनके साथ मारपीट करती हैं. पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पुलिस में शिकायत की है. लेकिन अब तक डीएसपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.