Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
08-Jan-2022 01:48 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : खबर नवादा जिले से आ रह है जहां पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कपसंडी गांव में एक आर्मी जवान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. जबकि उनके मौसेरे भाई की हालत गम्भीर बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है.
मृतक आर्मी जवान का नाम मुकेश कुमार बताया गया है. वहीं उसके साथ मौजूद मौसेरे भाई का नाम उमाशंकर है. परिजनों ने बताया कि दोनों भाई कमरे में सोए हुए थे. शनिवार की सुबह कमरे का दरवाजा खोला गया तो परिवार के सदस्य दंग रह गए. आर्मी जवान मुकेश कुमार और उनके मौसेरे भाई उमाशंकर बिस्तर पर बेहोश पड़े हुए थे. यह देख घर में कोहराम मच गया.
जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने पर आर्मी जवान को देखते ही चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोगों का कहना है कि दम घुटने से ही मौत हुई है. हालांकि अभी इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर मौत कैसे हुई हैं.