ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वैशाली : आर्केस्ट्रा में सजी शराब की महफिल, नशे में धुत अपराधियों ने होटल में की फायरिंग

वैशाली : आर्केस्ट्रा में सजी शराब की महफिल, नशे में धुत अपराधियों ने होटल में की फायरिंग

09-Oct-2019 02:29 PM

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में शराबबंदी होने के बावजूद भी लगभग सभी जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है. ताजा खबर वैशाली जिले की है. जहां आर्केस्ट्रा में शराब पीने के बाद नशे में धुत अपराधियों ने होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 77 को बिठौली के पास जाम कर बवाल काटा. 


वारदात जिले के भगवानपुर थाना इलाके की है. जहां नशे में धुत कार सवार अपराधियों ने एनएच 77 पर लाइन होटल में जमकर गोलीबारी की. आक्रोशित लोगों ने एनएच 77 को बिठौली के पास जाम कर दिया. जिसके कारंण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मेन रोड पर वाहनों का परिचालन घंटों ठप रहा. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कर लोगों को समझाया.


होटल संचालक संजय सिंह ने बताया कि बीती रात दशहरा के मौके पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें शराबी मस्ती में झूम रहे थे. लड़की, शराब और अश्लील गानों के साथ रात भर पार्टी चलती रही. रात के अंधेरे में डीजे लाइट और भोजपुरी की अश्लील गानों पर लड़कियां डांस करती रहीं. नशे में धुत 5 अपराधी कार से आये और होटल में गए. वे लोग गाली-गलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. उन्होंने कई राउंड फायरिंग की. होटल मालिक जैसे-तैसे कर अपनी जान बचा कर भागा.  


वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखा बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.