ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

अररिया में सड़क हादसे में दो युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

11-Nov-2022 04:07 PM

ARARIYA : बिहार में सड़क हादसों का तादाद में काफी इजाफा हो रहा है। राज्य में आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसके बाबजूद लोग अनियंत्रित तरीकों से ड्राइविंग करने से वाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब जो एक ताजा मामला सामने आया है, उसके मुताबिक बिहार के अररिया में सड़क हादसे में दो युवक की जान चली गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, अररिया के भरगामा में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है एक बाइक पर तीन लोग सवारी कर रहे थे, जिसमें से एक युवक में जो वाहन चला रहा था, उससे वाहन अनियंत्रित हो गया और बाइक गड्ढे में जा गिरा। जिसके बाद दो युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक का इलाज फिलहाल  अररिया सदर अस्पताल में चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि, बाइक सवार तीनों युवक अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी भरगामा थाना क्षेत्र के खजूरी के पास तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गया और बाइक गड्ढे में जा गिरा जिसमें दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई! घटना की सूचना पर पहुंची भरगामा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया है। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।