Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
06-Aug-2024 05:59 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया के होटल क्रिस्टल ब्लू के कमरा नंबर 304 से अररिया की लड़की की फंदे से लटकती लाश मिली है। दोपहर 12 बजे रूम को चेकआउट करना था। लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो होटल के स्टाफ ने डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला। सामने के दृश्य को देख होटल के स्टाफ के होश उड़ गये। अंदर लड़की पंखे से लटकी हुई थी। होटल के स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। होटल क्रिस्टल ब्लू सहायक खजांची थाना क्षेत्र के जेल रोड में है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो पता चला कि एक लड़का कमरे से जाते हुए दिख रहा है। बताया जाता है कि लड़की बाबुल नाम के लड़के से प्यार करती थी। बाबुल ने शादी करने से इनकार कर दिया तो लड़की ने आत्महत्या कर ली। लड़की के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में किसी राज नाम के लड़के का जिक्र है। सुसाइड नोट पर तारीख 8 मई 2024 लिखा हुआ है।
पुलिस उसका पता लगा रही है। लड़की अररिया से किसी लड़के से मिलने आई थी। वहीं बाबुल के पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। यहीं दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। उनके बेटे की शादी फिक्स हो चुकी थी। नवंबर में शादी है। लड़की पिछले एक महीने से लड़के पर शादी तोड़ने का दबाव बन रही थी और खुद से शादी करने की बात कह रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार और सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत मौके पर पहुंचे। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला तो पता चला कि एक लड़का लड़की के कमरे में आते देखा गया है। लड़का के.हाट थाना क्षेत्र के पूर्णिया कॉलेज रोड का रहने वाला है। जिसकी पहचान बाबुल कुमार के रूप में हुई है। मृतका की पहचान 21 वर्षीया निशा रानी उर्फ सुंदर के रूप में हुई है। जो अररिया जिले के वर्मा कॉलोनी के वार्ड-9 निवासी मदन मेहता की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के परिवार वाले अररिया से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।


