मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
20-Jun-2024 02:29 PM
By First Bihar
ARARIA: बिहार के अररिया जिले में उद्घाटन से पहले 12 करोड़ की लागत से बना पुल भरभराकर गिर पड़ा। नदी के बहाव में पुल के बहने पर राजनीतिक विश्लेषक और जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि जब 100 रूपये में 40 रूपया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा तब पुल का गिरना स्वाभाविक है।
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भ्रष्टाचार पर कहा कि जब हर योजना में 40 प्रतिशत घूस ली जाएगी तो पुल टुटेगा नहीं तो पुल टिकेगा? 100 रुपये आया, उसमें 40 रुपये चोरी कर ली गई तो पुल जब बनेगा तो टूट ही जाएगा। आज बिहार में जो सड़क बन रही है वो टूट क्यों रही है? 100 रुपये में 40 रुपये चुराएंगे तब रोड और पुल कैसे ढंग का बनाएंगे। चोरी की जाएगी तब सड़क टूटेगी ही और पुल ध्वस्त होगा ही। बिहार में नाली बनाने के लिए बिहार के गरीब जनता का 80 हजार करोड़ रुपये खर्च करना है, मगर 1 आदमी के घर में उचित नाली बनकर तैयार हो गई हो ऐसा कम दिखता है।
उन्होंने कहा कि बिहार में आज ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिसके घर में पक्की नाली बनी हो। नल-जल योजना पर 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए मगर उसका क्या हुआ? लोग कहते हैं बिहार में पैसा नहीं है, ऐसा नहीं है हजारों करोड़ खर्च किए गए मगर जमीन पर उसका कोई असर नहीं दिख रहा है। बिहार में आज सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रहा है।