Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
21-Nov-2021 06:38 PM
ARARIA: इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से आ रही है जहां एक दैनिक अखबार के पत्रकार को अपराधी ने गोली मारी है। गोली बलराम विश्वास के सीने में जा लगी जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है।
वही इस दौरान गोली मारने वाले शख्स को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली मारने वाले शख्स की पहचान अशोक वर्णवाल के बेटे सुमन वर्णवाल के रूप में हुई है। जो बेतौना रानीगंज का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है।
घायल पत्रकार बलराम विश्वास के पिता अशोक विश्वास ने बताया कि गोली मारने वाले सुमन वर्णवाल ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। घटना का कारण आपसी रंजिश बतायी जा रही है। रानीगंज थाना क्षेत्र के गिधवास की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था और इसी को लेकर गोली मारी गयी है। गंभीर रूप से घायल पत्रकार बलराम विश्वास को पूर्णिया रेफर किया गया है। वही गोली मारने वाले सुमन वर्णवाल की भी हालत गंभीर बनी हुई है।