ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

अररिया में पनोरमा SD वाटिका प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग, प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा..किफायती दरों पर देंगे आशियाना

09-Jun-2024 08:05 PM

By First Bihar

ARARIA: अररिया मुख्यालय के शिवपुरी स्थित चंद्रा चौक के पास पनोरमा ग्रुप के एस डी वाटिका परिसर में रविवार को पनोरमा ग्रुप के नये प्रौजेक्ट एस डी वाटिका की भव्य लाॅचिंग हुई। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अररिया में किफायती दरों पर हम सपनों का आशियाना देंगे। 


पनोरमा ग्रुप के एस डी वाटिका के लांचिग के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुर-संग्राम के फाईनल विजेता गायक अमर आनंद और भारत की शान गायिका प्रिया राज ने गणेश वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। साथ ही एक से बढ़कर एक गाने गाकर कलाकारों ने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही गजल गायिका मनिषा रानी ने भी अपनी सुर सजा कर कार्यक्रम में समा बांध दी।


पनोरमा ग्रुप के एसडी वाटिका प्रौजेक्ट के लांचिग के मौके पर घर (बुकिंग कराने) खरीदने वाले ग्राहकों के लिए पनोरमा ग्रुप ने कई ऑफर भी रखा था। वही पनोरमा ग्रुप के एस डी वाटिका प्रौजेक्ट के लांचिग के मौके पर कई ग्राहकों ने अपना घर बुकिंग करवाया। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा कि अररिया के लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिला तो यहां भी हर ग्राहकों को किफायती दरों पर घर बनाकर देंगे।


पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने प्रौजेक्ट लांचिग के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा की पनोरमा ग्रुप जिस तरह से पिछले साल 2016 से रियल ईस्टेट,शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में पनोरमा पब्लिक स्कूल,पनोरमा हाॅस्पिटल बनाकर कोशी-सीमांचल के लोगों के प्यार-आशीर्वाद के बदौलत बेहतर कार्य कर रही हैं। इसका सारा श्रेय पूर्णिया समेत कोशी-सीमांचल के लोगों को जाता हैं।


उन्होंने आगे कहा कि यदि इसी तरह से हमेशा आपलोगों का आशीर्वाद-स्नेह मिलता रहा तो पूरे बिहार विशेषकर पूर्णिया,अररिया,सुपौल जिला को अपने कार्य के बदौलत एक दिन भारत के मानचित्र पर लाने के साथ-साथ महान आंचलिक कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु की धरती को पूरे विश्व पटल पर नाम देने का कार्य करूंगा।


इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के सीईओ नंदन झा,मैनेजर रितेश झा,संजय मिश्रा,कोशी आलोक प्रौडक्शन के सुनील सुमन,रूपक सिंह,संजय अधिकारी,शिवानंद पाठक,अरूणेश झा,रमण झा,जीत,रोमा,प्रिति,नेहा,साकेत श्रीवास्तव,पी.एन झा अखिलेश समेत अन्य लोग मौजूद थे। news imagenews image

news image