ब्रेकिंग न्यूज़

पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान

नाबालिग से रेप के आरोपी अरूण यादव का लालू परिवार से बेहद करीबी संबंध उजागर, ढाई करोड़ देकर राबड़ी देवी से खरीदे थे 5 फ्लैट

नाबालिग से रेप के आरोपी अरूण यादव का लालू परिवार से बेहद करीबी संबंध उजागर, ढाई करोड़ देकर राबड़ी देवी से खरीदे थे 5 फ्लैट

15-Sep-2019 07:40 AM

By 7

DESK : 12 साल की दलित नाबालिग बच्ची से हैवानियत का आरोपी विधायक अरूण यादव बड़ा खिलाड़ी है. ये वही अरूण यादव है जिसने पूर्व सीएम राबड़ी देवी को ढ़ाई करोड़ से ज्यादा रूपये देकर 5 फ्लैट खरीदे थे. आरोप ये है कि लालू फैमिली के काले धन को सफेद करने के लिए इन फ्लैट्स की बिक्री की गयी थी. दलित नाबालिग लड़की के साथ रेप जैसे गंभीर आरोप लगने के बावजूद अरूण यादव पर लालू फैमिली की चुप्पी का राज खुलने लगा है. बालू अकूत पैसे कमाये हैं अरूण यादव ने अरूण यादव का नाम दो साल पहले चर्चा में आया था. तब भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी हर रोज लालू परिवार की संपत्ति का लेखा जोखा जारी कर रहे थे. उसी दौरान जो कागजात सामने आये उसके मुताबिक अरूण यादव ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी को दो करोड़ 56 लाख 76 हजार रूपये देकर मरछिया देवी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में पांच फ्लैट खरीदे थे. ये फ्लैट अरूण यादव की कंपनी किरण दुर्गा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, अरूण यादव के बेटे राजेश कुमार रंजन और दीपू कुमार के साथ साथ पत्नी किरण देवी के नाम से खरीदे गये थे. डिप्टी सीएम सुशील मोदी के मुताबिक लालू फैमिली के बेहद करीबी अरूण यादव ने उनके संरक्षण में बालू से अकूल संपत्ति अर्जित की है. उसके एवज में अरूण यादव ने लालू फैमिली के काले धन को सफेद करन के लिए फ्लैट खरीदा. सुशील मोदी का लालू परिवार पर हमला सुशील मोदी ने कहा है कि राजद बलात्कारियों की पार्टी बनकर रह गयी है. राजद ने बेहद गंभीर मामलों के आरोपी अरूण यादव को पार्टी से निकालना तो दूर निलंबित तक नहीं किया है. इससे पहले भी लालू यादव नाबालिग से रेप के आरोपी राजवल्लभ यादव को संरक्षण दे रहे थे, अब अरूण यादव को कानून से बचने का गुर सिखा रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि शहाबुद्दीन जैसे दुर्दांत अपराधियों को लालू यादव ने संरक्षण दिया. ऐसे में अरूण यादव को लालू परिवार का संरक्षण मिल रहा है तो हैरानी की बात नहीं है.