बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Dec-2019 05:18 PM
ARA : बिहार में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से आ रही है. जहां अपराधियों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोर एमआरएफ टायर के एक शोरूम का शटर तोड़कर 5 लाख रुपये का समान और नगद लेकर फरार हो गए. इतना ही नहीं शातिर चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी सिस्टम को लेकर भी फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के पीरो थाना इलाके की है. जहां आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर तिलाठ मोड़ के समीप एमआरएफ टायर के शोरुम पीरो टायर हाउस से अपराधी 5 लाख रुपये का समान और नगद लेकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक शोरूम के पिछले हिस्से का ग्रिल काटकर अपराधी आये थे. दुकान के शटर का लॉक तोड़कर अंदर घुस आये और फिर उन्होंने चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया. अपराधी दुकान से टायर, एलईडी टीवी, सीसीटीवी और रिकॉर्डर , 45 सौ रुपये कैश और पॉश मशीन लेकर फरार हो गए.
पीरो टायर हाउस के प्रोपराइटर अनीश कुमार पाण्डेय उर्फ मंटू के बयान पर पीरो थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पीरो थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक अनीश कुमार पाण्डेय ने छोटे और बड़े कुल 15 टायरों, एलईडी टीवी, सीसीटीवी और रिकॉर्डर, 45 सौ रुपये कैश और पॉश मशीन की चोरी को लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. एसएचओ ने आगे बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.