बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
03-Jan-2020 06:28 PM
By KK Singh
BHOJPUR: आरा में तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. यह घटना भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के अमई गांव की है. मौत कैसे हुई अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है. ग्रामीणों का दावा है कि मौत शराब पीने से हुई है तो पुलिस का कहना है कि ठंड से जान गई है.
ग्रामीणों ने कहा- शराब पीने से हुई मौत
संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के बारे में ग्रामीणों ने कहा कि शराब पीने के कारण तीनों की मौत हुई है. दो की मौत गुरुवार को हुई, लेकिन डर के कारण ग्रामीणों ने शव को जला दिया. आज एक ग्रामीण की मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने कहा- ठंड से हुई मौत
तीन लोगों की हुई मौत पर पुलिस ने ग्रामीणों के शराब पीने से हुई मौत के दावे को खारिज कर दिया है. वही , पुलिस ने दावा किया है कि मौत अधिक ठंड लगने के कारण हुई है. मरने वालों में ललन चौधरी, बीरेंद्र चौधरी और लाल कुमार चौधरी शामिल है. बता दें कि शराब के डर से पुलिस भी डर रही है और इसलिए वह ग्रामीणों के शराब से हुई मौत के दावों को खारिज कर रही है. पुलिस को भी डर है कि अगर शराब की बात सामने आई तो कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय है.