राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
31-Mar-2021 08:38 AM
By Chandan Kumar
ARA : इस वक़्त की बड़ी खबर भोजपुर जिले के आरा से सामने आ रही है जहां सुबह सवेरे बेखुअफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद गंभीर स्थिति में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. इधर घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.
घटना नगर थाना क्षेत्र के बांस टाल मोड़ के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, एक युवक सुबह-सवेरे मछली मारकर बेचने बाजार जा रहा था तभी कुछ बदमाशों ने उसे सरेराह घेर लिया और उसे गोली मार दी. गोली युवक के पैर में जा लगी जिसके बाद वह वहीं गिर गया. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार, मामला आपसी विवाद का लग रहा है. पुलिस ने कहा कि युवक के बयान के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.