BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
17-Aug-2021 10:28 AM
BHOJPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक किशोर को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी किशोर को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है.
घटना जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव की है. जख्मी किशोर पचरुखिया गांव निवासी स्व.लाल मोहर साह का 17 वर्षीय पुत्र दुर्गा साह है. परिजनों ने बताया कि गांव में ही कुछ व्यक्तियों ने पहले के झगड़े को लेकर एक साल पहले जख्मी किशोर के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसी केस को सुलह कराने को लेकर आरोपी पक्ष द्वारा बराबर दबाव डाला जा रहा था.
आज सुबह जब मोती साह खेत में जा रहे थे. तभी उक्त पक्षों द्वारा उन्हें घेर लिया गया और केस सुलह कराने को लेकर बोला जाने लगा. इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई. इसके बाद उक्त लोग मोती साह की पीटने लगे. तभी अपने दादा को पीटता देख उनका पोता दुर्गा साह बचाने लगा. उसी दौरान उक्त बदमाशो में एक बदमाश ने उसे गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
जख्मी युवक को गोली बाएं साइड पंजरी में लगी है, जो अंदर फंसी हुई है. गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही हसन बाजार थाना इंचार्ज शिवेंद्र कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही है.