ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

आरा में सुबह-सवेरे फायरिंग, अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग को मारी गोली

21-Mar-2021 08:46 AM

ARA : इस वक़्त की बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को सुबह-सवेरे गोली मार दी है. गोली लगने से बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है. घटना संदेश थाना के खंडोल गांव की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, एक 70 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर के आंगन में सो रहे थे तभी कूच हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज़ सुनकर जब परिजन घर से बाहर निकले तो बुजुर्ग को जख्मी पाया. आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है. 


इधर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ है. फिलहाल बुजुर्ग को गोली किन कारणों से मारी गई इस बात का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. परिजन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.