ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / आरा में पुलिस ने 34 लोगों को भेजा जेल, रेड के दौरान पुलिस...

आरा में पुलिस ने 34 लोगों को भेजा जेल, रेड के दौरान पुलिस पर हमला कर छिना था हथियार

16-Jan-2020 10:12 PM

By K K Singh

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां पुलिस ने 34 लोगों को जेल भेजा है. शराब पकड़ने के लिए छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने और हथियार छीनने के आरोप में सभी 34 लोगों को अरेस्ट कर जेल भेजा गया है. बुधवार की रात को ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोला था. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस के हथियार भी छीन लिए थे. जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया. 


मामला भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना की है. जहां कौशिक दुलारपुर में शराब के लिए की गई छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोला था. पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को अरेस्ट कर गया है. बता दें कि कई जवान गंभीर रुप से घायल हो गए थे. वहीं इस दौरान हमलाबरों ने पुलिस से 2 हथियार भी छीन लिया था. 


पुलिस के ऊपर हुए इस हमले में कई सिपाही जख्मी हो गए थे. जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा आरहा है कि अवैध रुप से शराब की तस्करी की जा रही थी. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी.