बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
14-Dec-2020 10:27 PM
By K K Singh
ARA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. पुलिसवाले तेजी से बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में भोजपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई रही है. जहां पुलिसवालों और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल रही है. वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर अपराधियों ने फायरिंग की है.
घटना भोजपुर जिले के बड़हरा थाना इलाके की है, जहां मणि छपरा गांव में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस घटना में एक वांटेड अपराधी को गोली लगी है, जो गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
आरा डीएसपी ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि एक वांटेड क्रिमिनल के बारे में बड़हरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए उस इलाके में छापेमारी की. इस दौरान अपराधियों ने पुलिसवालों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें से एक अपराधी को गोली लगी, जिसे पुलिस गिरफ्तार करने थी. इसके ऊपर पहले से कई मामले दर्ज हैं. यह अपराधी लूटकांड समेत कई कांडों में वांछित हैं.
डीएसपी ने आगे जानकारी दी कि घायल अपराधी के अलावा एक अन्य अपराधी की भी गिरफ़्तारी हुई है, जो पटना जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार दूसरा अपराधी पटना के पालीगंज थाना इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है.