ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

आरा में पुलिस और अपराधियों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक महिला को लगी गोली

आरा में पुलिस और अपराधियों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक महिला को लगी गोली

11-Jan-2021 05:53 PM

ARA :  इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है, जहां अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है. पुलिस के ऊपर अपराधियों ने फायरिंग की है. इस घटना में पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई है. एक महिला को गोली लगने की बात सामने आ रही है.


घटना भोजपुर जिले के आरा नगर थाना इलाके की है, जहां धरहरा शिवपुर में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर फायरिंग की गई है. दोनों ओर से गोली चलाने की बात सामने आ रही है. इस घटना में एक महिला को गोली लगी है, जो गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. 


इस घटना के संबंध में आरा के डीएसपी ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि पुलिस टीम अपराधियों को पकड़ने गई थी. इस दौरान उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. कई वांटेड क्रिमिनलों के एकसाथ इकठ्ठा होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद टीम ने उस इलाके में रेड मारा लेकिन जैसे ही अपराधियों को पुलिस की भनक लगी. उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. 


महिला को गोली लगने के बारे में डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला को जो गोली लगी है. वह पुलिस की ओर से चलाई गई थी या अपराधियों की ओर से फायर की गई गोली उसे लगी है.