BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
30-May-2021 07:28 AM
By Chandan Kumar
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले के आरा से सामने आ रही है जहां सरेआम बेखौफ अपराधियों ने ईंट भट्ठे के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया.
घटना नगर थाना क्षेत्र के बिराहिम नगर की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठे के मैनेजर को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल अपराधियों ने उसे गोली क्यों मारी, इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो सका है.
मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई जिसके बाद नगर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है. इधर हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.