ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

आरा जेल में बंद खुर्शीद मियां के भाई का मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली

आरा जेल में बंद खुर्शीद मियां के भाई का मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली

30-Nov-2019 02:14 PM

By K K Singh

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा ऐसे जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात आरा नगर थाना इलाके के रागढिया की है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक युवक कहीं जा रहा था. तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने रास्ते में ही उसे गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सोनू के रूप में की गई है. सोनू आरा जेल में बंद खुर्शीद मियां का छोटा भाई बताया जा रहा है. 


हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. वारदात के बाद क्रिमिनल हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है. फ़िलहाल भारी संख्या में पुलिसवाले इलाके में कैंप कर रहे हैं.