ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें, गन्ना की खेती का होगा विस्तार; बंद मिलों को भी चालू करने का प्लान Bihar News: बिहार में खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें, गन्ना की खेती का होगा विस्तार; बंद मिलों को भी चालू करने का प्लान Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेल चलाएगा 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेल चलाएगा 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन Bihar Crime News: बिहार के इस जिले को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिलने से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार के इस जिले को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिलने से हड़कंप B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज B.N. College Clash: पटना में बीएन कॉलेज के छात्रों और दुकानदारों में मारपीट, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप; 7 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज Train News: दिल्ली-यूपी-बिहार रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर Train News: दिल्ली-यूपी-बिहार रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

मोबाइल पर गंदी-गंदी बातें करता था आशिक मिजाज युवक, महिला ने मना किया तो कनपट्टी में मार दी गोली

मोबाइल पर गंदी-गंदी बातें करता था आशिक मिजाज युवक, महिला ने मना किया तो कनपट्टी में मार दी गोली

17-Dec-2020 09:45 PM

ARA :  भोजपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मनचले युवक ने महिला की कनपट्टी में गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी गई है. घायल महिला को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. भोजपुर पुलिस इस मामले की छानबीन के बाद सिरफिरे अपराधी को गिरफ्तार करने जुटी हुई है.


वारदात  भोजपुर जिले के संदेश थाना इलाके की है, जहां धर्मपुर गांव में एक सिरफिरे अपराधी ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी. गोली लगने के कारण महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर दिया. बताया जा रहा है कि गोली महिला के कनपट्टी में लगी है, जो वहीं पर फंसी हुई है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जख्मी महिला के घर के बगल में रहने वाला एक आशिक मिजाज युवक उसे बार-बार फोन कर परेशान करता था. महिला को कॉल कर वह गंदी-गंदी बातें करता था. जब पीड़ित महिला ने पुलिस से इस घटना की शिकायत की तो उस बदमाश युवक ने महिला को गोली मार दी.


जख्मी महिला कंचन देवी के पति प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव के ही अर्जुन सिंह किसी व्यक्ति से उसकी पत्‍नी का मोबाइल नंबर लेकर बार-बार फोन करता था. वह लगातार फोन कर वाहियात बात करने की कोशिश करता था. जब उसने इसका विरोध किया था पहले घर में घूसकर मारपीट की और फिर पुलिस में शिकायत करने पर उसने गोली मार दी.


इधर घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची संदेश थाना पुलिस  मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक सिरफिरे युवक की तलाश की जा रही है, जिसने इस घटना को अंजाम दिया है.