ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

आरा में मर्डर, अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली

11-Jun-2020 02:24 PM

ARA : भोजपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के गड़हनी थाना इलाके के कुरकुरी गांव की है. जहां अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान किरण देवी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि महिला के सिर में गोली मारी गई है. मृतक महिला के पति सत्य कुमार उर्फ बिगू के बयान पर एक नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे आरा डीएसपी अजय कुमार मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. गड़हनी थाना प्रभारी मोहम्मद साजिद हुसैन ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. गड़हनी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार  कर लिया जायेगा.