राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
01-Mar-2021 05:39 PM
ARA : बिहार को शर्मसार करने वाली एक और घटना भोजपुर जिले से सामने आई है. घर में अपने बच्चे के साथ सो रही एक महादलित महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है. इस घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है. भोजपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी है.
घटना भोजपुर जिले गड़हनी थाना क्षेत्र की है, जहां एक गांव में महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में बच्चे के साथ सो रही थी. इस दौरान एक शख्स उसके घर में घुस आया और फिर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के समय शोर मचाने पर आरोपी शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. इस घटना को अंजाम देने वाला शख्स ओमप्रकाश सिंह भी उसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
पीड़ित महिला 3 बच्चों की मां बताई जा रही है. जिसकी उम्र 28 साल है. आरोपी ओमप्रकाश सिंह भी शादीशुदा बताया जा रहा है. बताया जाता है कि महिला का पति बाहर काम करता है. इस संबंध में महिला के आवेदन पर गड़हनी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.
गड़हनी थानाध्यक्ष जीतेश पांडेय ने फोन पर फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि पीड़ित महिला की ओर से दिए गए आवेदन के आधार अपर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. महिला ने अपने ही गांव के ओमप्रकाश सिंह के ऊपर रेप करने का आरोप लगाया है. पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद से वह फरार चल रहा है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.