ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / आरा में हथकड़ी लेकर 'दारोगा' फरार, छेड़खानी के आरोप में हुआ था अरेस्ट...

आरा में हथकड़ी लेकर 'दारोगा' फरार, छेड़खानी के आरोप में हुआ था अरेस्ट

14-Dec-2019 03:27 PM

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा हो रहे हैं. ड्यूटी पर तैनात भोजपुर पुलिस के जवान उस वक्त मुंह देखते रह गए. जब शौच का बहाना बनाकर अपराधी 'दारोगा' पुलिस के आंखों के सामने हथकड़ी लेकर फरार हो गया. इस घटना के बाद भोजपुर पुलिस के काम करने के तरीके पर उंगलियां उठ रही हैं. 


घटना आरा नवादा थाना इलाके के सदर अस्पताल की है. जहां एक अपराधी दारोगा कुमार पुलिस को चकमा देते हुए हथकड़ी लेकर भाग गया. फरार होने वाला अपराधी दारोगा कुमार आरा के  अनाईठ मोहल्ला के रहने वाले  सुरेश चौधरी का बेटा है. पुलिस ने उसे छेड़खानी के मामले में अरेस्ट किया था. जिसे मेडिकल के लिए शनिवार को आरा सदर अस्पताल लाया गया था. 


दिनदहाड़े हथकड़ी लेकर अपराधी के फरार होने के बाद भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक शौच का बहाना बनाकर दारोगा पुलिस कस्टडी से फरार हुआ है. दारोगा कुमार चौधरी पड़ोस के एक घर में गंदी नियत से घुसा था. जिसके ऊपर पीड़ित परिवार ने चोरी और छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है. भोजपुर पुलिस अब फरार अपराधी दारोगा को तलाश रही है.