ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : आज दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, लेटर जारी होते ही बढ़ी हलचल; जानिए क्या है वजह अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण

Home / news / आरा में मर्डर, अपराधियों ने एक युवक को भूना, फायरिंग की आवाज से...

आरा में मर्डर, अपराधियों ने एक युवक को भूना, फायरिंग की आवाज से गूंजा इलाका

06-Nov-2020 01:27 PM

ARA : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है. दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग कर हत्या की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है. भोजपुर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र की है. जहां गांगी इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान धनजी उर्फ़ धनंजय राम के रूप में की गई है, जो कामाख्या राम का बेटा बताया जा रहा है. घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग किये जाने की बात सामने आ रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई है, जिससे पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. 


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरा के डीएसपी पंकज रावत ने बताया की बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.