ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / आरा में एक वार्ड सदस्य अरेस्ट, सरकारी पैसा खाने पर BDO साहब ने...

आरा में एक वार्ड सदस्य अरेस्ट, सरकारी पैसा खाने पर BDO साहब ने की कार्रवाई

11-Feb-2020 10:02 PM

ARA : सरकारी योजना में पैसा खाने के चक्कर में एक बार फिर से वार्ड सदस्य के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है. नल-जल योजना में गड़बड़ी कर सरकारी रुपये गबन करने वाले एक वार्ड सदस्य को आरा में अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सात निश्चय योजना के तहत नल-जल के कार्य में गड़बड़ी को लेकर बीडीओ ने कार्रवाई का निर्देश दिया था. 


घटना भोजपुर जिले की है. जहां कुल्हाड़ियां पंचायत से आरोपी वार्ड सदस्य राजकुमार ठाकुर अरेस्ट किया गया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. राशि गबन करने वाले आरोपी वार्ड सदस्य के ऊपर नल-जल के कार्य में गड़बड़ी करने का आरोप है. 


मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में रुपये गबन करने के आरोप में उसे अरेस्ट किया गया हैं. बीडीओ की ओर से मामला दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था. वार्ड सदस्य पर जल का जल योजना के संचालन में राशि के गबन किए जाने की शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच कराई गई  थी. जांच पूरी हो जाने पर वार्ड सदस्य राजकुमार ठाकुर पर लगाए गए आरोप सही पाए गए थे. 


प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से मामला दर्ज होने के बाद आरोपी वार्ड सदस्य फरार चल रहा था. पुलिस वार्ड सदस्य राजकुमार ठाकुर की तलाश कर रही थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया. वार्ड सदस्य की योजना के संचालन में राशि की गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद से सभी पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है.