ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / आरा में फिर मर्डर, गोलीबारी की बड़ी वारदात में आधा दर्जन लोग जख्मी

आरा में फिर मर्डर, गोलीबारी की बड़ी वारदात में आधा दर्जन लोग जख्मी

28-Sep-2020 02:33 PM

ARA :  भोजपुर में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं., जिससे भोजपुर पुलिस की नींद उड़ गई है. बीते दिन जेडीयू नेता को गोली मारे जाने के बाद अपराधियों ने फिर से एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. जबकि कई लोग इस बड़ी घटना में जख्मी हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के कोईलवर थाना इलाके की है. जहां दुरजनचक गांव में सोमवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. दो लोगों के गोली लगने की बात सामने आ रही है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है.


घटना के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अभी छानबीन की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक भवन में बैठने को लेकर यह विवाद हुआ है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर अभी घटना की जांच कर रही है.